गोविंदपुर में पत्थर से कूच चार साल के बच्चे की हत्या

गोविंदपुर : थाना क्षेत्र के फकीरडीह में शनिवार की रात पत्थर से कूच कर एक मासूम की हत्या कर दी गयी. मासूम आज शाम छह बजे से अपने घर से गायब था. रात 10 बजे उसकी लाश मिली. मृत बच्चा फकीरडीह निवासी अरशद शाह का साढ़े चार वर्षीय पुत्र असगर शाह था. पत्थर से कुचलने […]
गोविंदपुर : थाना क्षेत्र के फकीरडीह में शनिवार की रात पत्थर से कूच कर एक मासूम की हत्या कर दी गयी. मासूम आज शाम छह बजे से अपने घर से गायब था. रात 10 बजे उसकी लाश मिली. मृत बच्चा फकीरडीह निवासी अरशद शाह का साढ़े चार वर्षीय पुत्र असगर शाह था. पत्थर से कुचलने के बाद अपराधियों ने शव पुल के पास के गड्ढे में फेंक दिया था. लाश मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गयी. गायब बच्चे की खोज में जुटे गांव वालों को रात 10 बजे लाश मिली.
असगर अरशद शाह का इकलौता पुत्र था. अरशद निजी चालक है. उसने हत्या का आरोप अपने छोटे भाई अजीज शाह की पत्नी रबीना बीबी समेत सात लोगों पर लगाया है. एक एक माह पूर्व ही उसके छोटे भाई का निकाह गांव के ही लड़की से हुआ था. अरशद का भाई अजीज भी पिछले कई दिनों से लापता है. दर्ज एफआइआर में करमाटांड़ की मुखिया परीजन बीबी के पति अनवर अंसारी, हसीना बीबी, जरीबा बीबी, कबीर शाह, फिरोज शाह व शाहनाज शाह नामजद किये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




