धनबाद को बिजली संकट से मुक्ति दिलायें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jul 2018 6:07 AM

विज्ञापन

धनबाद : सांसद पशुपति नाथ सिंह ने केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आरके सिंह से धनबाद सहित पूरे झारखंड को बिजली संकट से मुक्ति दिलाने की मांग की है. शनिवार को कोलकाता में डीवीसी मुख्यालय में आयोजित बैठक में सांसद ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के समक्ष डीवीसी पर कई गंभीर आरोप लगाये. कहा कि […]

विज्ञापन

धनबाद : सांसद पशुपति नाथ सिंह ने केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आरके सिंह से धनबाद सहित पूरे झारखंड को बिजली संकट से मुक्ति दिलाने की मांग की है. शनिवार को कोलकाता में डीवीसी मुख्यालय में आयोजित बैठक में सांसद ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के समक्ष डीवीसी पर कई गंभीर आरोप लगाये.

कहा कि डीवीसी के नकारात्मक रवैये के कारण धनबाद सहित पूरे झारखंड की जनता को विद्युत संकट झेलना पड़ रहा है. लोगों को बहुत परेशानी हो रही है. डीवीसी के कारण दस घंटे से ज्यादा विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है. आम जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. जन प्रतिनिधियों को लोगों का कोपभाजन बनना पड़ रहा है. केंद्रीय मंत्री ने डीवीसी के अध्यक्ष को निर्देश दिया कि कम से कम बीस घंटे से अधिक की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें. इस दिशा में शीघ्र और सार्थक कदम उठाया जाये.

सांसद श्री सिंह ने कहा कि डीवीसी एक्ट में सपष्ट उल्लेख है कि जहां भी कंपनी संयंत्र लगायेगी वहां डीवीसी सिंचाई की व्यवस्था करेगी. डीवीसी ने सिंचाई की व्यवस्था पश्चिम बंगाल में तो की है, लेकिन धनबाद संसदीय क्षेत्र में डीवीसी के दो-दो प्लांट होने के बावजूद सिंचाई की व्यवस्था नहीं की गयी है. केंद्रीय मंत्री ने डीवीसी के अध्यक्ष को सिंचाई से संबंधित मुद्दे के समाधान की दिशा में शीघ्र और सार्थक कदम उठाने के निर्देश दिया.

डीवीसी का कनेक्शन लेना महंगा : सांसद ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि डीवीसी क्षेत्र में कंपनी से फीडर दूर होने के कारण इन क्षेत्रों में उद्योगों को डीवीसी से विद्युत कनेक्शन लेने में परेशानी हो रही है. क्योंकि डीवीसी के नियम के अनुसार कंपनी से कनेक्शन लेने के लिए अपने खर्च पर तार और सीमेंट पोल लगवाना पड़ता है. इससे लागत खर्च काफी बढ़ जाता है. फलस्वरूप उद्योग लग नहीं पाता. रोजगार के साधन उपलब्ध नहीं हो पाता. केंद्रीय मंत्री ने डीवीसी के अध्यक्ष से कहा कि यदि उद्योग लगाने वालों का समूह एक क्षेत्र में यदि विद्युत कनेक्शन लेना चाहें तो उस क्षेत्र के निकट डीवीसी अपना फीडर लगाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola