भागाबांध के ईंट भट्ठा में मिला लहूलुहान युवक, हालत गंभीर
Updated at : 06 Jul 2018 6:50 AM (IST)
विज्ञापन

पुटकी : पुटकी थाना क्षेत्र के भागाबांध ओपी अंतर्गत भागाबांध मस्जिद के समीप रहने वाले शेख रहमान(42) गुरुवार को गंभीर रूप से घायल अवस्था में घर के समीप स्थित अवैध ईंट भट्ठा गिरे पड़े मिले. घटना की सूचना शाम करीब साढ़े चार बजे गांव की कुछ महिलाओं ने परिजनों को दी. सूचना पर दर्जनों की […]
विज्ञापन
पुटकी : पुटकी थाना क्षेत्र के भागाबांध ओपी अंतर्गत भागाबांध मस्जिद के समीप रहने वाले शेख रहमान(42) गुरुवार को गंभीर रूप से घायल अवस्था में घर के समीप स्थित अवैध ईंट भट्ठा गिरे पड़े मिले. घटना की सूचना शाम करीब साढ़े चार बजे गांव की कुछ महिलाओं ने परिजनों को दी. सूचना पर दर्जनों की संख्या में परिजन समेत ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंचे आैर घायल शेख रहमान को भागाबांध ओपी ले गये. पुलिस ने घायल को तुरंत इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.
\
उनके सिर सहित शरीर के कई अंगों में गंभीर चोट के निशान हैं. लगता है किसी धारदार हथियार (टांगी) से हमला किया गया है. घायल शेख रहमान बकरी पालन कर अपना परिवार चलाते हैं. वह चालक का भी कार्य करते थे. उसके परिवार में उसकी पत्नी शबनम और दो बेटा और दो बेटी हैं. घटना के संबंध में ओपी प्रभारी शिवनाथ वारदा ने बताया कि घायल का बयान लेने का बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. इधर, भागाबांध में आपराधिक घटनाओं में हो रही वृद्धि पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामदेव प्रसाद महतो ने चिंता जतायी है. कहा कि भागाबांध पुलिस इस पर अंकुश लगाने में विफल रही है. श्री महतो ने वरीय पुलिस अधीक्षक से ओपी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




