दिल्ली से खान प्रहरी ऐप लांच. मॉनिटरिंग कोयला कंपनियां और जिला प्रशासन करेंगे

धनबाद : कोयला मंत्रालय ने कोयला चोरी रोकने के लिए सेटेलाइट आधारित मोबाइल एेप (खान प्रहरी) लांच किया है. इससे देश के 787 कोल ब्लॉकों पर नजर रखी जायेगी. इसकी लगातार मॉनिटरिंग कोयला कंपनियां और जिला प्रशासन करेंगे. बुधवार को केंद्रीय कोयला एवं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली में इस ऐप को लांच किया. […]
धनबाद : कोयला मंत्रालय ने कोयला चोरी रोकने के लिए सेटेलाइट आधारित मोबाइल एेप (खान प्रहरी) लांच किया है. इससे देश के 787 कोल ब्लॉकों पर नजर रखी जायेगी. इसकी लगातार मॉनिटरिंग कोयला कंपनियां और जिला प्रशासन करेंगे. बुधवार को केंद्रीय कोयला एवं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली में इस ऐप को लांच किया.
धनबाद में बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन के बोर्ड रूम में इस कार्यक्रम के गवाह बीसीसीएल के सीएमडी अजय कुमार सिंह, निदेशक तकनीकी (परिचालन) देवल गंगोपाध्याय, निदेशक (कार्मिक) अारएस महापात्र, निदेशक (वित्त) केएस राजशेखर, निदेशक तकनीकी (योजना व परियोजना) एनके त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी बने. राज्य के कोयला प्रभावित जिलों के डीसी और एसपी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जोड़ा गया था. श्री गोयल ने एेप लांचिंग के क्रम में धनबाद व बोकारो के डीसी से बात भी की. इस एेप के सर्विलेंस नेटवर्क से कोल इंडिया के 454, गैर कोल इंडिया के 249, एससीसीएल के 84 तथा 82 कैप्टिव कोल ब्लॉक पर नजर रखी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










