मेरे भाई ने आत्महत्या नहीं की उसकी हत्या की गयी, जांच हो, बहन सुष्मिता ने ट्विटर पर शुरू किया अभियान

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : ‘मेरे भाई कुणाल सेन ने आत्महत्या नहीं की. उसकी हत्या की गयी है.’ यह कहना है कुणाल की बहन सुष्मिता सेन का. उसने जांच के लिए ट्विटर पर अभियान शुरू किया है. कुणाल का शव 14 जून को कोला कुसमा कोड़ाडीह में फांसी पर लटका मिला था. सुष्मिता का कहना है कि उसके […]

विज्ञापन
धनबाद : ‘मेरे भाई कुणाल सेन ने आत्महत्या नहीं की. उसकी हत्या की गयी है.’ यह कहना है कुणाल की बहन सुष्मिता सेन का. उसने जांच के लिए ट्विटर पर अभियान शुरू किया है. कुणाल का शव 14 जून को कोला कुसमा कोड़ाडीह में फांसी पर लटका मिला था. सुष्मिता का कहना है कि उसके भाई का शव फंदे से इस तरह झूल रहा था जैसे उसकी हत्या कर शव को लटका दिया गया हो.
सुष्मिता के अुसार उसके भाई की हत्या में उसकी पत्नी रंजना सेन का हाथ है. कहा कि कुणाल की हत्या के हफ्ते दिन पहले उसकी पत्नी रंजना सेन घर से सारे पैसे व एलआइसी के कागजात लेकर अपने पिता के घर चली गयी थी. उसके बाद ही उसकी हत्या हुई है. रंजना काफी खुले विचारों की थी. यह उसके भाई को पसंद नहीं था.
इस कारण ही उसकी हत्या करवायी गयी है. इसके साथ ही सुष्मिता ने पुलिस पर भी इल्जाम लगाया है. सुष्मिता ने बताया कि पुलिस को बार -बार जांच करने के लिए बोलने पर भी पुलिस ने जांच नहीं की. जबकि इस संबंध में पुलिस को कुछ फोन रिकॉर्डिंग भी दी गयी थी.
क्या है मामला : 14 जून को कोलाकुसमा में किराये के मकान में रहने वाले कुणाल सेन नामक युवक का शव मिला था. पुलिस के अनुसार मामला खुदकुशी का था. छह वर्ष पूर्व उसने कोलकाता की लड़की रंजना सेन से प्रेम विवाह किया था. दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी. कुणाल का घर विनोद नगर में है.
शादी के बाद से वह अपनी पत्नी के साथ कोलाकुसमा में मनोज सिंह नामक व्यक्ति के घर में किराये के मकान में रहता था. पति – पत्नी के रिश्तों में खटास आ चुकी थी. दोनों में नहीं पटती थी. कुणाल की पत्नी रंजना ने पुलिस को बताया था कि कुणाल शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था. साथ ही उस पर कई प्रकार के इल्जाम भी लगाता था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola