ड्राइवर ने जिद कर शराब पी, नियंत्रण खोया, खुद तो मरा ही दो महिलाओं की भी जान गयी, दुल्हन के पिता समेत छह गंभीर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
तोपचांची : स्कॉर्पियो के ड्राइवर ने जिद कर शराब पी. उसके बाद उसका खुद और गाड़ी पर से नियंत्रण जाता रहा. इस वजह से तोपचांची थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर सोमवार की रात दो बजे स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. ड्राइवर तो मरा ही, स्कॉर्पियो में सवार दो महिलाओं की भी मौत हो गयी. जबकि […]
विज्ञापन
तोपचांची : स्कॉर्पियो के ड्राइवर ने जिद कर शराब पी. उसके बाद उसका खुद और गाड़ी पर से नियंत्रण जाता रहा. इस वजह से तोपचांची थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर सोमवार की रात दो बजे स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. ड्राइवर तो मरा ही, स्कॉर्पियो में सवार दो महिलाओं की भी मौत हो गयी. जबकि अन्य छह लोग घायल हो गये. स्कॉर्पियो में कुल नौ लोग सवार थे. काफी मशक्कत के बाद लोगों ने लाश को बाहर निकाला. कर्मशीला देवी (60) भैरोपुर की लाश को धनबाद से ही औरंगाबाद भेज दिया गया, जबकि अन्य दो शवों को चास भेज दिया गया.
और हवा में झूलने लगी स्कॉर्पियो
जैसे ही गाड़ी तोपचांची भंवरदाहा पुल के पास पहुंची, दूसरे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान पुल की रेंलिंग से गाड़ी टकरा गयी. स्कॉर्पियो टकराते ही गाड़ी के अंदर कोहराम मच गया. पुल की रेलिंग में स्कॉर्पियो फंस गयी, जिससे वह हवा में डोलने लगी. स्कॉर्पियो का शीशा अंदर से बंद था व सेंटर लॉक हो जाने के कारण वह खुल नहीं रहा था. अंदर लोग घायलावस्था में तड़प रहे थे. इसी दौरान दो लोगों की मौत गाड़ी में ही हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










