बिजली-पानी के लिए शहर में नमाज से पहले रोड जाम
धनबाद : शुक्रवार शाम से सुबह तक बिजली नहीं रहने के कारण मुस्लिम बहुल नया बाजार, वासेपुर के लोगों के एक जत्थे ने अहले सुबह नया बाजार सुभाष चौक के सामने ओवरब्रिज पर जाम लगा दिया. उनका कहना था कि बिजली नहीं रहने के कारण उन्हें इबादत के लिए तैयार होने में परेशानी हो रही […]
धनबाद : शुक्रवार शाम से सुबह तक बिजली नहीं रहने के कारण मुस्लिम बहुल नया बाजार, वासेपुर के लोगों के एक जत्थे ने अहले सुबह नया बाजार सुभाष चौक के सामने ओवरब्रिज पर जाम लगा दिया. उनका कहना था कि बिजली नहीं रहने के कारण उन्हें इबादत के लिए तैयार होने में परेशानी हो रही है. मोटर से पानी नहीं चढ़ रहा है. नहायें कैसे. फ्रीज नहीं चलने के कारण त्योहार के लिए मंगायी गयी खाद्य सामग्री बर्बाद हो गयी. डीवीसी की लाइन में मामूली गड़बड़ी के कारण यह बिजली संकट पैदा हुआ था. कोई दो घंटे बाद बिजली आने पर जाम हटा और लोग तैयार होकर नमाज पढ़ने के लिए रवाना हो गये. धनबाद के इतिहास में ऐसा पहली बार हुअा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










