रात भर की पेट्रोलिंग, फिर करायी गयी मरम्मत : डीवीसी
धनबाद : पुटकी डीवीसी के अधीक्षण अभियंता अमित शर्मा ने कहा कि गोधर सब स्टेशन के पास बिजली के तार का पिन टूट गया था. इस कारण फीडर टू क्षेत्र में बिजली ठप हो गयी. फीडर एक में कुछ जगहों पर ही बिजली कटी. आंधी कम होते ही क्षेत्र में फॉल्ट ढूंढ़ने के लिए पेट्रोलिंग […]
धनबाद : पुटकी डीवीसी के अधीक्षण अभियंता अमित शर्मा ने कहा कि गोधर सब स्टेशन के पास बिजली के तार का पिन टूट गया था. इस कारण फीडर टू क्षेत्र में बिजली ठप हो गयी. फीडर एक में कुछ जगहों पर ही बिजली कटी. आंधी कम होते ही क्षेत्र में फॉल्ट ढूंढ़ने के लिए पेट्रोलिंग शुरू कर दी. मैं खुद मौके पर था. यह कहना कि डीवीसी रात में मरम्मत नहीं करता है, गलत है. रात में फॉल्ट मिलने के बाद इसकी मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया. जहां पर फॉल्ट मिला, वहां की जगह काफी चुनौतीपूर्ण है. बावजूद इसके मरम्मत करने के लिए लोग डटे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










