चांद रात में खरीदारी को उमड़ी भीड़
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
युवाओं के बीच डिजाइनर टोपियों का दिखा क्रेज भीड़ से बाजार में लगा जाम धनबाद : शुक्रवार को चांद रात में खरीदारी को लेकर बाजार में भारी भीड़ उमड़ी. वासेपुर, पुराना बाजार आदि मार्केट में खचाखच भीड़ थी. शाम को तीन घंटे तक ट्रैफिक जाम से लोग जूझते रहे. हालांकि रात ग्यारह बजे के बाद […]
विज्ञापन
युवाओं के बीच डिजाइनर टोपियों का दिखा क्रेज
भीड़ से बाजार में लगा जाम
धनबाद : शुक्रवार को चांद रात में खरीदारी को लेकर बाजार में भारी भीड़ उमड़ी. वासेपुर, पुराना बाजार आदि मार्केट में खचाखच भीड़ थी. शाम को तीन घंटे तक ट्रैफिक जाम से लोग जूझते रहे. हालांकि रात ग्यारह बजे के बाद ट्रैफिक जाम से थोड़ी राहत तो मिली लेकिन देर रात तक लोगों ने खरीदारी की. बाजार में हर तरफ भीड़ थी. कपड़े की दुकान हो या लच्छा की, जूता-चप्पल की दुकान हो या चूड़ी व लहटी की. हर तरफ भारी भीड़ थी. जयपुर की लहटी व फिरोजपुर की कांच की चूड़ी के अलावा स्थानीय स्तर पर तैयार लहटी व चूड़ियों की भी खूब बिक्री हुई. वहीं टोपी का बाजार परवान पर था. युवाओं को डिजाइनर टोपी खूब भा रहे थे. देशी के अलावा विदेशी इत्र की भी जबरदस्त बिक्री हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










