सीम के समक्ष शव रख किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

घनुडीह : बस्ताकोला क्षेत्र की कुइयां कोलियरी की ज़ीरो सीम खदान में कार्यरत खूंटा मिस्त्री सुरेश रविदास की मौत मंगलवार को ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब होने से हो गयी. बुधवार की शाम उसका शव पोस्टमार्टम के बाद कोलियरी पहुंचा. मृतक के परिजन व सहकर्मियों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शव को सीम के […]

विज्ञापन
घनुडीह : बस्ताकोला क्षेत्र की कुइयां कोलियरी की ज़ीरो सीम खदान में कार्यरत खूंटा मिस्त्री सुरेश रविदास की मौत मंगलवार को ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब होने से हो गयी. बुधवार की शाम उसका शव पोस्टमार्टम के बाद कोलियरी पहुंचा. मृतक के परिजन व सहकर्मियों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शव को सीम के समक्ष रखकर नियोजन की मांग करने लगे.
सूचना पाकर केओसीपी के पीओ एन राय व क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक यूके दुबे कोलियरी पहुंचे. उन्होंने मोर्चा के नेताओं से वार्ता की. वार्ता में नेताओं ने मृतक के छोटे पुत्र सुनील रविदास को प्रोविजनल ज्वाइनिंग देने की मांग की. श्री दुबे ने नये नियम का हवाला देते हुए प्रोविजनल ज्वाइनिंग देने पर असहमति जतायी. कहा कि 15 दिन में सभी कागजात जमा करने पर आश्रित को नियोजन दिया जा सकता है. मोर्चा के नेता अपनी मांग पर अड़े रहे और वार्ता छोड़कर निकल गये. बाद में नेताओं ने बीसीकेयू अध्यक्ष एसके बक्शी से बात की.
इसके बाद वह पुन: वार्ता के लिये पहुंचे. प्रबंधन ने कागजात जमा करने के बाद आश्रित को मेडिकल करवा नियोजन देने पर सहमति जतायी. मृतक के आश्रित को नियमानुसार दाह संस्कार व अन्य राशि दी जायेगी. मौके पर प्रह्लाद महतो, देवरंजन दास, सुरेश प्रसाद गुप्ता, मुखिया मनोज सिंह, विजय महतो, राजेंद्र पासवान, विनोद प्रजापति, तुलसी रवानी, राजीव सिंह, रवींद्र सिंह, विजय सिंह, श्याम बिहारी, सुभाष महतो, उमाशंकर वर्मा, प्रदीप पासवान आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola