शिबू सोरेन झामुमो के फिर अध्यक्ष और हेमंत बने कार्यकारी अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

मैथन : धनबाद-मैथन. झारखंड में रघुवर सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा का तीन दिवसीय केंद्रीय महाधिवेशन आज संपन्न हुआ. अधिवेशन में भाजपा के खिलाफ पूरी तरह आक्रामक हो कर लोगों के बीच जाने का संकल्प लिया गया. मैथन के गोगना मैदान में स्व. बिनोद बिहारी महतो प्रांगण में आयोजित […]

विज्ञापन
मैथन : धनबाद-मैथन. झारखंड में रघुवर सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा का तीन दिवसीय केंद्रीय महाधिवेशन आज संपन्न हुआ. अधिवेशन में भाजपा के खिलाफ पूरी तरह आक्रामक हो कर लोगों के बीच जाने का संकल्प लिया गया. मैथन के गोगना मैदान में स्व. बिनोद बिहारी महतो प्रांगण में आयोजित महाधिवेशन में नयी केंद्रीय समिति के सदस्यों का चुनाव हुआ. सर्वसम्मति से शिबू सोरेन को पुन: पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष व हेमंत सोरेन को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया. दोनों को नयी केंद्रीय कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों के चयन के लिए अधिकृत कर दिया गया.
महाधिवेशन में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं को मिशन 2019 के लिए तैयार होने का आह्वान किया. उन्होंने डेढ़ घंटे से अधिक देर तक नेताओं, कार्यकर्ताओं को अगले चुनाव में सफलता के लिए टिप्स दिये. कहा कि झारखंड में चुनाव के दौरान भाजपा स्थानीय मुद्दा से लोगों को भटका सकती है. जैसे कर्नाटक के चुनाव में मो. जिन्ना का मुद्दा उठा दिया गया. उसी तरह झारखंड में चुनाव के दौरान बिहार, यूपी, एमपी में दंगा करवा सकती है. जाति-धर्म के नाम पर लोगों को बांटने के लिए कुछ भी कर सकती है. कहा कि भगवाधारियों को गांव में घुसने नहीं दें. पुलिस के सहयोग से भाजपा, आरएसएस के लोग दंगा करवाना चाहते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola