मेयर साहब! हमें नहीं मिलता योजनाओं का लाभ
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बरवाअड्डा के रजक टोला में भाजपा के चौपाल कार्यक्रम में हंगामा, बोले वंचित ग्रामीण उग्र जनता को समझाने में मेयर व बीस सूत्री उपाध्यक्ष के पसीने छूटे हंगामा के कारण देर रात तक नहीं हो पाया भोजन बरवाअड्डा : ग्राम स्वराज अभियान के तहत सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के गोविंदपुर प्रखंड की बड़ा पिछरी पंचायत के […]
विज्ञापन
बरवाअड्डा के रजक टोला में भाजपा के चौपाल कार्यक्रम में हंगामा, बोले वंचित ग्रामीण
उग्र जनता को समझाने में मेयर व बीस सूत्री उपाध्यक्ष के पसीने छूटे
हंगामा के कारण देर रात तक नहीं हो पाया भोजन
बरवाअड्डा : ग्राम स्वराज अभियान के तहत सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के गोविंदपुर प्रखंड की बड़ा पिछरी पंचायत के रजक टोला में शुक्रवार की रात लगे चौपाल में काफी हंगामा हुआ.
योजनाओं से वंचित ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, शौचालय, राशन कार्ड एवं गैस वितरण में गड़बड़ी की शिकायत की और भाजपा नेताओं का जमकर विरोध किया. भाजपा नेता निरुत्तर थे. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में 80 प्रतिशत से अधिक जरूरतमंद लोगों को अभी तक प्रधानमंत्री आवास, शौचालय एवं उज्ज्वला योजना के तहत गैस नहीं मिली है. स्थानीय पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से बड़े लोगों को ये सुविधा दे दी गयी है.
गरीबों को किसी योजना का लाभ नहीं मिला है. पेंशन स्वीकृति का पत्र मिलने के बाद भी पेंशन नहीं मिल रही है. गांव में पानी की गंभीर समस्या है. भाजपा नेताओं के समझाने-बुझाने के बाद भी महिलाआेें के शोर शराबे के कारण पूरा कार्यक्रम अस्त-व्यस्त हो गया.
विरोध बढ़ता देख मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने फोन कर गोविंदपुर बीडीओ संजीव कुमार को बुलाया. वहीं कार्यकर्ताओं की सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस पहुंच गयी. फिर बीस सूत्री उपाध्यक्ष इंद्रजीत महतो एवं बीडीओ संजीव कुमार ने सरकार की एक-एक योजना की जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










