धनबाद : आयकर विभाग ने किये जैन बंधुओं के कई बैंक खाते जब्त

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : आयकर विभाग द्वारा कोयला एवं लोहा कारोबारी जयपाल जैन एवं संजय जैन के धनबाद जिला स्थित तीन ठिकानों पर गुरुवार को शुरू की गयी छापामारी शुक्रवार को पूरी हुई. सूत्रों के अनुसार छापामारी के दौरान जैन बंधुओं के घर एवं प्रतिष्ठानों से कई कागजात जब्त किये गये. साथ ही, कई बैंक खाता भी […]

विज्ञापन

धनबाद : आयकर विभाग द्वारा कोयला एवं लोहा कारोबारी जयपाल जैन एवं संजय जैन के धनबाद जिला स्थित तीन ठिकानों पर गुरुवार को शुरू की गयी छापामारी शुक्रवार को पूरी हुई. सूत्रों के अनुसार छापामारी के दौरान जैन बंधुओं के घर एवं प्रतिष्ठानों से कई कागजात जब्त किये गये.

साथ ही, कई बैंक खाता भी जब्त किया गया. सभी कागजात को सील कर फरीदाबाद (हरियाणा) भेज दिया गया. आयकर सूत्रों के अनुसार जैन बंधुओं का धनबाद में सालाना लगभग 12 करोड़ का टर्नओवर है. हालांकि, धनबाद में टर्न ओवर कम दिखाया जा रहा है.

जैन बंधुओं द्वारा रिटर्न हरियाणा में ही फाइल की जाती है. सनद हो कि आयकर विभाग ने गुरुवार को जैन बंधुओं के देश भर में 26 ठिकानों पर एक साथ छापामारी शुरू की थी. इसमें धनबाद में धनसार स्थित बीएम अग्रवाल कॉलोनी आवास के अलावा गोविंदपुर स्थित श्रीराम एवं ज्योति हार्डकोक में सर्च ऑपरेशन शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola