धनबाद में 5 साल की बच्ची के साथ बलात्कर के बाद हत्या, गिरफ्तार

Updated at : 01 May 2018 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
धनबाद में 5 साल की बच्ची के साथ बलात्कर के बाद हत्या, गिरफ्तार

धनबाद ( झारखंड ) : धनबाद जिले में एक व्यक्ति को पांच वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या करने के मामले गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी , पीड़िता का पड़ोसी और उसके बड़े भाई का दोस्त है. उन्होंने बताया कि 21 वर्षीय आरोपी शनिवार को बच्ची को उसके माता […]

विज्ञापन

धनबाद ( झारखंड ) : धनबाद जिले में एक व्यक्ति को पांच वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या करने के मामले गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी , पीड़िता का पड़ोसी और उसके बड़े भाई का दोस्त है. उन्होंने बताया कि 21 वर्षीय आरोपी शनिवार को बच्ची को उसके माता – पिता की अनुमति से पड़ोस में एक शादी में ले गया था लेकिन एक घंटे बाद वह बच्ची के बिना लौटा.

पुलिस अधीक्षक ( ग्रामीण ), आशुतोष शेखर ने बताया कि बच्ची का शव मूनिदि पुलिस चौकी क्षेत्र से पिछले रविवार को बरामद हुआ. एसपी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के दो घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

शेखर ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. पीड़िता के पिता कोयले की खान में काम करते हैं. परिवार वालों ने लड़की के न मिलने के बाद शनिवार को मामला दर्ज कराया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola