जल संकट का निदान करे प्रशासन : पीएन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद : सांसद पशुपति नाथ सिंह ने कहा है कि धनबाद में जल संकट के निदान के लिए जिला प्रशासन ठोस कदम उठाये़ सोमवार को सांसद के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त ए डोड्डे से समाहरणालय में मिला और जनसमस्याओं के समाधान की मांग की. सांसद ने कहा कि इधर कुछ दिनों से […]
विज्ञापन
धनबाद : सांसद पशुपति नाथ सिंह ने कहा है कि धनबाद में जल संकट के निदान के लिए जिला प्रशासन ठोस कदम उठाये़ सोमवार को सांसद के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त ए डोड्डे से समाहरणालय में मिला और जनसमस्याओं के समाधान की मांग की.
सांसद ने कहा कि इधर कुछ दिनों से धनबाद के कई क्षेत्रों में अनियमित जलापूर्ति हो रही है. गर्मी से आम जनता को काफी परेशानी हो रही है. जनता को समुचित पानी नहीं मिल पा रहा है. जनता को पर्याप्त मात्रा में पानी मिले. इसके लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है. कहा कि पूर्व में माडा द्वारा धनबाद में पानी की आपूर्ति की जाती थी. उस व्यवस्था को भी चुस्त-दुरुस्त किया जाये. श्री सिंह ने कहा कि जहां ज्यादा जल संकट है, वहां विशेष कार्य योजना बना जल संकट दूर करें.
जल संकट निदान के लिए हो रहा प्रयास :
डीसी ए डोड्डे ने कहा कि माडा द्वारा जलापूर्ति की व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में शीघ्र और सार्थक कदम उठाया जायेगा. सांसद ने कहा कि झरिया में आरएसपी कॉलेज के लिए प्रस्तावित जमीन है, उस पर काॅलेज निर्माण की दिशा में तेजी लाया जाये. उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन को अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलते ही आरएसपी काॅलेज के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जायेगी.
रतनपुर में स्टेडियम बने :
श्री सिंह ने सांसद आदर्श ग्राम रतनपुर में एक सांस्कृतिक केंद्र तथा स्टेडियम बनाने की मांग की. उपायुक्त ने इसके लिए संबंधित विभाग को प्राक्कलन बनाने का आदेश दिया़ कहा कि शीघ्र ही दोनों कार्य पूरा करा दिया जायेगा. सांसद ने कहा कि गरभूडीह गांव में सड़क निर्माण के दौरान पाइप क्षतिग्रस्त होने से आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है. नागरिकों को पेयजल आपूर्ति में परेशानी न हो इसकी व्यवस्था करवायें. उपायुक्त ने संबंधित विभाग को समस्या के समाधान का आदेश दिया.
वार्ता में एसएसपी मनोज रतन चोथे, डीडीसी कुलदीप चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, उपाध्यक्ष नितिन भट्ट, जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थ सारथी, अजय तिवारी आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










