नोटबंदी ने िकया परिवारों का पेट खोखला : केएन गोविंदाचार्य
गोविंदपुर : राष्ट्रीय चिंतक केएन गोविंदाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी का परिणाम दो साल बाद दिखेगा. अभी तक सरकार को भी पता नहीं है कि कितना कालाधन कितना सफेद धन है. कहा कि इसका सामाजिक परिणाम यह हुआ कि नोटबंदी ने परिवारों का पेट खोखला कर दिया. व्यापारियों को काफी असुविधा […]
गोविंदपुर : राष्ट्रीय चिंतक केएन गोविंदाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी का परिणाम दो साल बाद दिखेगा. अभी तक सरकार को भी पता नहीं है कि कितना कालाधन कितना सफेद धन है. कहा कि इसका सामाजिक परिणाम यह हुआ कि नोटबंदी ने परिवारों का पेट खोखला कर दिया. व्यापारियों को काफी असुविधा हुई.
नोटबंदी का पहला छह माह उद्योगपतियों व व्यापारियों के लिए बुरा रहा. कई कारणों से उद्योगों की जीडीपी दर कम हुई. इसका कारण नोटबंदी भी रही. दूसरे शब्दों में नोटबंदी कमजोर मरीजों को ओवरडोज देने के सामान रही. गोविंदाचार्य रविवार को मधुबन होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जीएसटी में अभी सफलता नहीं मिली है. पहले से गहराई से विचार नहीं करने पर बार-बार नियम बदलना पड़ रहा है. भाजपा के बारे में कहा कि उनके काम में उनका कोई सरोकार नहीं रहा. उनके काम में मेरा भी कोई सरोकार नहीं. आज संजय जोशी भाजपा में काम करना चाहते हैं. भाजपा नेता उन्हें नहीं चाहते हैं. कहा कि विदेशो में भारत की इज्जत बढ़ी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










