झरिया में "15 लाख के प्रतिबंधित प्लास्टिक और कैरी बैग जब्त
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
लोदना : झरिया थाना क्षेत्र के झरिया रेलवे स्टेशन स्थित मां अन्नपूर्णा ट्रांसपोर्ट एजेंसी में शनिवार को धनबाद डीएमसी की टीम ने झरिया पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर लगभग 15 लाख की प्रतिबंधित प्लास्टिक का कैरी बैग जब्त किया. इस दौरान टीम ने तीन गोदामों को भी सील कर दिया. छापेमारी में ट्रांसपोर्टर फरार […]
विज्ञापन
लोदना : झरिया थाना क्षेत्र के झरिया रेलवे स्टेशन स्थित मां अन्नपूर्णा ट्रांसपोर्ट एजेंसी में शनिवार को धनबाद डीएमसी की टीम ने झरिया पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर लगभग 15 लाख की प्रतिबंधित प्लास्टिक का कैरी बैग जब्त किया. इस दौरान टीम ने तीन गोदामों को भी सील कर दिया.
छापेमारी में ट्रांसपोर्टर फरार होने में सफल रहे. डीएमसी की इस बड़ी कार्रवाई से अवैध प्लास्टिक कारोबारियों में हड़कंप मच गया. टीम का नेतृत्व डीएमसी झरिया अंचल के सहायक कार्यपालक दंडाधिकारी रवि कुमार कर रहे थे. श्री कुमार ने शुक्रवार को ही यहां योगदान दिया है. जब्त माल को ट्रैक्टरों द्वारा धनबाद भेज दिया गया.
कैसे क्या हुआ
धनबाद डीएमसी की टीम ने सबसे पहले झरिया सब्जी पट्टी में खुदरा दुकानदार सुंदर श्रीवास्तव, सुनील कुमार साव, अजय सिंह, लक्ष्मी देवी, गोपाल साव, महेंद्र कुमार की दुकानों पर छापामारी की. उनकी दुकान से छोटे- बड़े प्लास्टिक के कैरी बैग जब्त किये गये. इस दौरान टीम ने छह आरोपियों पर जुर्माना लगाया. रसीद काट कर दुकानदार सुंदर श्रीवास्तव से पांच सौ रुपये, सुनील कुमार साव से 10 हजार, अजय सिंह से पांच हजार, लक्ष्मी देवी से पांच हजार, गोपाल साव से पांच हजार व महेंद्र कुमार से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला.
इसके बाद दुकानदारों ने इसका विरोध किया और कहा कि बड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं होती है. उन दुकानदारों की बातों को सुन कर टीम ने अन्नपूर्णा ट्रांसपोर्ट एजेंसी छापा मार कर 15 लाख का कैरी बैग जब्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










