धनबाद : तीन बच्चे के बाप ने नाबालिग का किया यौन शोषण

Updated at : 24 Feb 2018 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद : तीन बच्चे के बाप ने नाबालिग का किया यौन शोषण

धनबाद : शुक्रवार को बाल कल्याण समिति में कालूबथान की 17 वर्षीय नाबालिग के साथ यौन शोषण का मामला आया. नाबालिग को फिलाहल निरसा चाइल्ड लाइन में रखा गया है. वहीं कालूबथान ओपी में बाल कल्याण समिति की तरफ से आरोपी युवक पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. समिति के सदस्य शंकर […]

विज्ञापन

धनबाद : शुक्रवार को बाल कल्याण समिति में कालूबथान की 17 वर्षीय नाबालिग के साथ यौन शोषण का मामला आया. नाबालिग को फिलाहल निरसा चाइल्ड लाइन में रखा गया है. वहीं कालूबथान ओपी में बाल कल्याण समिति की तरफ से आरोपी युवक पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है.

समिति के सदस्य शंकर रवानी ने बताया कि कालूबथान निवासी मो. अख्तर नामक(28) राज मिस्त्री 24 जनवरी को नाबालिग को घर से शादी के नाम पर फुसला कर ले गया था. उसके बाद वह उसे झरिया और पुटकी में अपने रिश्तेदारों के घर में ले जाकर रखा. नाबालिग ने बताया कि इस दौरान अख्तर ने उसका यौन शोषण किया. 22 फरवरी को अख्तर ने नाबालिग के साथ महिला थाना में सरेंडर कर दिया.

नाबालिग होने की वजह से महिला थाना प्रभारी सरित कच्छप ने नाबालिग को बाल कल्याण समिति को सुपुर्द कर अख्तर को जाने दिया. इस बाबत शुक्रवार को नाबालिग के परिजन को बाल कल्याण समिति बुलाया गया जहां नाबालिग ने अपनमे साथ यौन शोषण होने की बात बतायी. कालूबाथान पुलिस ने अख्तर के घर छापामारी की, लेकिन वह घर से फरार मिला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola