लव, सेक्स और धोखा: प्रेमी की बेवफाई से प्रेमिका खफा, काट ली कलाई, जानें कहां का है मामला

धनबाद : प्रेम इतना गहरा था कि प्रेमिका अलग रहने का गम बर्दास्त नहीं कर सकी. ‘जी हां ‘ यह मामला झारखंड के कतरास का है. यहां की रहने वाली एक लड़की ने मंगलवार की रात अपने प्रेमी की बेवफाई से निराश होकर कारण अपनी कलाई काट ली. उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. […]
धनबाद : प्रेम इतना गहरा था कि प्रेमिका अलग रहने का गम बर्दास्त नहीं कर सकी. ‘जी हां ‘ यह मामला झारखंड के कतरास का है. यहां की रहने वाली एक लड़की ने मंगलवार की रात अपने प्रेमी की बेवफाई से निराश होकर कारण अपनी कलाई काट ली. उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है.
परिजनों ने बताया कि मुहल्ले के एक युवक के साथ उसका पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है. इस दौरान दोनों ने शारीरिक संबंध बनाये और एक बार गर्भपात भी करवा लिया. शादी से इनकार करने पर युवती ने महिला थाना में युवक के खिलाफ शिकायत भी की है.
मंगलवार को दोनों को परिजन के साथ थाना बुलाया गया था. लड़की तो अपने परिजन के साथ पहुंच गयी, लेकिन लड़का के पिता ने बताया कि बेटा घर छोड़ कर भाग गया है. इसके बाद लड़की ने घर जाकर अपनी कलाई काट ली. लड़का पॉलिटेक्निक का छात्र है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










