26 को होनी थी शादी लड़की प्रेमी संग फरार, शादी की तैयारियां हुई चौपट

धनबाद : 26 दिसंबर को लड़की की शादी कोलकाता के एक युवक से तय थी. घर में तैयारियां चल रही थी. लेकिन मंगलवार की शाम वह मौका देख कर अपने प्रेमी पंकज यादव के साथ फरार हो गयी. मामला रांगाटांड़ क्षेत्र का है. लड़की के परिजनों ने पंकज और उसके दोस्त पप्पू यादव के खिलाफ […]
धनबाद : 26 दिसंबर को लड़की की शादी कोलकाता के एक युवक से तय थी. घर में तैयारियां चल रही थी. लेकिन मंगलवार की शाम वह मौका देख कर अपने प्रेमी पंकज यादव के साथ फरार हो गयी. मामला रांगाटांड़ क्षेत्र का है. लड़की के परिजनों ने पंकज और उसके दोस्त पप्पू यादव के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने पप्पू को हिरासत में ले लिया है. मुहल्ले के लोगों के अनुसार दोनों का प्रेम वर्षों पुराना है.
मुहल्ले के लोग इसे जानते हैं. लेकिन दोनों के अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखने के कारण बात बन नहीं पा रही थी. परिजन दोनों को अलग रहने की सलाह देते थे. अंतत: दोनों ने यह रास्ता अख्तियार किया. लड़की की मां के अनुसार वह सात बजे शाम के बाद अपनी बेटी को घर से बाहर निकलने भी नहीं देती थी. लेकिन मंगलवार की शाम उसने जाने दिया, जिसका उसे अफसोस हो रहा है. पुलिस को पता चला है कि मंगलवार की शाम लड़की निकट के एक मॉल में आयी थी जहां पंकज और उसका दोस्त पहले से पूरी तैयारी के साथ थे.
पप्पू ने पुलिस को बताया कि उसने उन लोगों को खालसा होटल तक छोड़ा था. उसके बाद वे लोग कहां गये यह उसको नहीं पता. पुलिस ने पंकज का मोबाइल सर्विलांस पर डाल रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










