धनबाद : छात्रा से यौन शोषण का आरोपी मौलवी गिरफ्तार

बेंगाबाद : ट्यूशन पढ़ाने के दौरान नाबालिग छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण के आरोपी मौलवी को बेंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है. नाबालिग की मां के आवेदन के आधार पर आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 313/17 तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामला ग्राम पंचायत छोटकीखरगडीहा का है. पीड़िता की मां ने […]
बेंगाबाद : ट्यूशन पढ़ाने के दौरान नाबालिग छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण के आरोपी मौलवी को बेंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है. नाबालिग की मां के आवेदन के आधार पर आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 313/17 तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
मामला ग्राम पंचायत छोटकीखरगडीहा का है. पीड़िता की मां ने पुलिस को दिये आवेदन में कहा गया है कि छोटकीखरगडीहा स्थित मदरसे में जमुआ चंदरूडीह का मौलाना जाकिर हुसैन(28 वर्ष) बच्चों को तालीम देता है. इस दौरान मौलवी ने उसकी बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया और प्रलोभन देकर यौन शोषण किया.
तीन दिन पूर्व मौलाना छात्रा को शादी की मंशा से भगा ले गया. सूचना पर परिजनों ने थाना पहुंच पुलिस को इसकी जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने छात्रा को बरामद कर लिया.
वहीं आवेदन के आलोक में आरोपी को गिाफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपी को जेल भेजा जायेगा ओर नाबालिग छात्रा को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




