3 साल की बच्ची की हत्या के बाद कुएं में फेंका शव

जोरपखर(धनबाद): तीन साल की बच्ची की हत्या के बाद उसके शव को कुएं में फेंक दिया गया. घटना धनबाद जिले के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र की है. पुरनाडीह इलाके में तीन साल की बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गयी. घटना के बाद परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल है. बच्ची के पिता शास्त्री […]
जोरपखर(धनबाद): तीन साल की बच्ची की हत्या के बाद उसके शव को कुएं में फेंक दिया गया. घटना धनबाद जिले के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र की है. पुरनाडीह इलाके में तीन साल की बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गयी. घटना के बाद परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल है. बच्ची के पिता शास्त्री पांडेय के अनुसार बच्ची सोमवार से ही गायब थी. इसकी सूचना थाने में दी गयी लेकिन पुलिसवालों ने उनकी बच्ची को ढुढ़ने की कोशिश नहीं की.
बच्ची दो दिनों तक लापता रही, घर वाले परेशान थे लेकिन जब खबर फैली की कुएं में बच्चे की लाश है तो परिवार वाले परेशान हो गये. चौकाने वाली बात है कि शव जोड़ापोखर थाने के ठीक सामने कुएं में मिला. शव को जब बाहर निकाला गया तो उसे परिवार वालों ने छोटी कुमारी के रूप में शनाख्त की. इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोषित हो गये. पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्मार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्ची के पूरे शरीर में कई तरह के चोट के निशान है. बच्ची के पिता पुजारी का काम करते है. ।उनके चार बच्चे में मृतका सबसे छोटी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










