धनबाद-चंद्रपुरा लाइन आज अंतिम सफर

चंद्रपुरा/कतरास : धनबाद-चंद्रपुरा डीसी रेल लाइन 14 जून को आधी रात से हमेशा के लिए बंद हो जायेगी. अंग्रेज काल में बनी यह रेल लाइन अब इतिहास बन जायेगी. बुधवार को आखिरी बार इस रेलवे ट्रैक पर ट्रेनें चलेंगी. यह इन गाड़ियों का अंतिम फेरा होगा. कतरासगढ़ स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगे लाउडस्पीकर से मंगलवार […]
चंद्रपुरा/कतरास : धनबाद-चंद्रपुरा डीसी रेल लाइन 14 जून को आधी रात से हमेशा के लिए बंद हो जायेगी. अंग्रेज काल में बनी यह रेल लाइन अब इतिहास बन जायेगी. बुधवार को आखिरी बार इस रेलवे ट्रैक पर ट्रेनें चलेंगी. यह इन गाड़ियों का अंतिम फेरा होगा. कतरासगढ़ स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगे लाउडस्पीकर से मंगलवार को लगातार अलाउंसमेंट किया जाता रहा, यात्रीगण कृप्या ध्यान दे.
15 जून से इस मार्ग को हमेशा के लिए बंद कर दिया जायेगा. यह सुन कर वहां उपस्थित यात्रियों की आंखें डबडबा गयी. आसपास के कई ऐसे लोग हैं, जो कतरासगढ़ स्टेशन पर प्रतिदिन जा रहे हैं. ये रेल गाड़ियों का आवागमन देख कर लौट जाते हैं.
मंत्री पीयूष गोयल ने रद्द किया धनबाद का दौरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




