निर्माण कार्य में अनियमितता का लगाया आरोप

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
निर्माण कार्य में अनियमितता का लगाया आरोप

करौं बाजार के बाउरी टोला में जिला परिषद मद से लाखों की लागत से निर्माण कराये में अनियमितता

विज्ञापन

करौं. करौं बाजार के बाउरी टोला में जिला परिषद मद से लाखों की लागत से निर्माण कराये जा रहे नाली के कार्य में अनियमितता का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. ग्रामीणों का आरोप है कि नाली निर्माण में सही ढंग से छड़ का उपयोग नहीं किया जा रहा है और सीमेंट का भी मात्रा कम दिया जा रहा है. इसके साथ घटिया ईंट का भी प्रयोग किया गया है. इस संबंध में ग्रामीण पांचू बाउरी, रोहित बाउरी, राकेश केवट, पंकज बाउरी, निमाई केवट खोखन बाउरी, रमेश कापरी आदि ने जिला प्रशासन से कराये जा रहे नाली निर्माण का जांच कर कार्रवाई किये जाने की मांग की है. ताकि नाली का सही ढंग से निर्माण हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola