Deoghar news : सेवाधाम में शुरू हुआ एनवाइके का अंतर जिला यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम

नेहरू युवा केंद्र देवघर की ओर से सेवाधाम में अंतर जिला यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम की शुरुआत की गयी. कार्यक्रम में रांची से 27 प्रतिभागी भी भाग ले रहे हैं.
वरीय संवाददाता, देवघर. नेहरू युवा केंद्र ( एनवाइके ), देवघर की ओर से नंदन पहाड़ के समीप सेवाधाम परिसर में अंतर-जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम की शुरुआत हुई. कार्यक्रम में रांची से आये 27 युवा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन 29 जनवरी 2025 को 11:30 बजे अतिथियों द्वारा किया जायेगा. कार्यक्रम के पहले दिन की शुरुआत प्रतिभागियों के परिचय सत्र से हुआ, जिसमें युवाओं ने अपने विषय में जानकारी साझा की और कार्यक्रम के उद्देश्यों के विषयों को जाना. इसके बाद प्रतिभागियों के बीच सामग्री के तौर पर उपयोगी किट का वितरण किया गया. पहले दिन ग्रुप निर्माण और आइस-ब्रेकिंग गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिसे ग्रामीण विकास के विशेषज्ञ चौधरी चरण तांती व युवा सशक्तिकरण के विशेषज्ञ परशुराम कुमार की ओर से संचालित किया गया. गतिविधियों के जरिये प्रतिभागियों को टीम वर्क और सामूहिकता के महत्व को समझने का अवसर मिला. वहीं, तीसरे सत्र में यूथ आइकन व राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित राजेंद्र कुमार साव “ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं के लिए नेतृत्व के अवसर ” पर एक इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन हुआ. उन्होंने ग्रामीण विकास में युवाओं की भागीदारी और नेतृत्व की भूमिकाओं पर विस्तार से चर्चा की. सत्रों के बाद प्रतिभागियों ने नंदन पहाड़ और बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर का भ्रमण किया. कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए दयानंद मांझी व युवराज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही. यह जानकारी नेहरू युवा केंद्र, देवघर के अभिषेक कुमार ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




