बड़े भाई की हत्या मामले में युवक दोषी, सुनायी गयी सश्रम उम्र कैद की सजा

एडीजे प्रथम सह स्पेशल जज राजीव रंजन की अदालत सेशन ट्रायल केस में नामजद आरोपी को हत्या का दोषी करार दिया और सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनायी, जिसमें छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी थी.
विधि संवाददाता, देवघर . एडीजे प्रथम सह स्पेशल जज राजीव रंजन की अदालत में चल रहे सेशन ट्रायल केस की सुनवाई पूरी की गयी. इसके बाद नामजद आरोपी ज्योतिष पासवान को हत्या का दोषी करार दिया और सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी. सजायाफ्ता को 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया, जो राशि मृतक दिनेश पासवान के पिता को देय होगा. सजा पाने वाला अभियुक्त कुंडा थाना के भीखना गांव का रहने वाला है.
इसके विरुद्ध कुंडा थाना में मृतक के पिता महेश्वर पासवान के बयान पर 27 अक्तूबर 2021 की घटना को लेकर केस दर्ज हुआ था. इसमें मामूली विवाद में छोटे भाई पर बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या करने और चाकू को कुंआ में फेंक देने का आरोप लगाया गया था. मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष से 11 लोगों ने घटना के समर्थन में गवाही दी व दोष सिद्ध कराने में सफल रहा. अभियोजन पक्ष से अपर लोक अभियोजक सुनील कुमार सिंह ने पक्ष रखा, जबकि बचाव पक्ष से एलएडीसी से प्रतिनियुक्त अधिवक्ता ने पक्ष रखा. इस मामले में पांच जून को पांच साल के बाद फैसला आया और सूचक को न्याय मिला.क्या था मामला
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कुंडा थाना के भीखना गांव में मामूली विवाद भाईयों के बीच पांच साल पहले हुआ था. बड़े भाई दिनेश पासवान से छोटा भाई ज्योतिष पासवान हमेशा पैसों की मांग किया करता था. घटना के दिन घर में लगा बल्ब फूट गया था और इस संदर्भ में जब बड़े भाई ने पूछा कि बल्ब कैसे फूटा, तो छोटे भाई को गुस्सा आया और चाकू लेकर ताबड़तोड़ वार करना शुरु कर दिया. दिनेश पासवान गंभीर रूप से जख्मी होकर जमीन पर गिर गया. इसके बाद उसे अस्पताल जाया गया, जहां पर मृत घोषित कर दिया गया. मृतक के पिता के बयान पर कुंडा थाना कांड संख्या 156/2021 दर्ज हुआ और इसका ट्रायल चला.हाइलाइटर
॰ताबड़तोड़ चाकू मारकर बड़े भाई की कर दी थी हत्या॰पिता ने छोटे पुत्र पर दर्ज कराया था एफआइआर॰कुंडा थाना के भीखना गांव में 27 अक्तूबर 2021 को घटी थी घटना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By फाल्गुनी मारिक
विगत 32 वर्षों से प्रभात खबर में पत्रकारिता करते आ रहा हूं. विशेष तौर पर कोर्ट से संबंधित खबरों के अलावा श्रावणी विशेषांक -बिल्व पत्र में धार्मिक आलेख लेखन, दुर्गापूजा के अवसर पर निकाली गयी दुर्वाक्षत में धार्मिक लेख लिखने, सामयिक कॉलम कोर्ट कचहरी का चक्कर, क्राइम स्टोरी आदि लेखन का अनुभव है. साथ ही लोक भाषा खोरठा में कविता, कहानी लेखन का अनुभव है. झारखंड अधिविध परिषद रांची के वर्ग अष्टम के पाठ्यक्रम में तथा आचार्य विनोवा भावे विश्वविद्यालय में बीए की कक्षा के पाठ्यक्रम में कविता शामिल हो चुकी है. विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में कविताएं, कहानियां व आलेखों का भी प्रकाशन हो चुका है.
प्रभात खबर में विगत 32 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव. विशेष तौर पर अदालत की खबरों पर पकड़ है. इसके अलावा विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं पर आलेख छपते रहा है. बिल्व पत्र श्रावणी विशेषांक में धार्मिक आलेख, सामयिक कॉलम- कोर्ट कचहरी का चक्कर, क्राइम स्टोरी आदि लेखन करते रहे हैं. लोक भाषा खोरठा की जानकारी है एवं इनकी कविता झारखंड अधिविध परिषद में वर्ग अष्टम तथा बिनोवा भावे विश्वविद्यालय में बीए पाठ्यक्रम में शामिल है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










