बाइक सवार युवकों ने ज्योतिषी बनाकर महिला से की ठगी, आभूषण लेकर भागे
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 May 2024 9:09 PM
मधुपुर में बाइक सवार दो युवकों ने खुद को ज्योतिषी बताकर एक महिला से सड़क पर ही ठगी कर ली. महिला का हाथ देखने के बहाने आभूषण ले लिये और दोनों युवक मौके से फरार हो गये.
मधुपुर . थाना मोड़ के निकट से दो उचक्कों ने ज्योतिषी बनकर नया बाजार मोहल्ला निवासी एक महिला से जेवरात की ठगी कर ली. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक सवार लोगों ने रास्ते में एक महिला को खुद को ज्योतिषी बताया और रुकने को कहा. इस दौरान बाइक दोनों लोगों ने महिला को अपने हाथों को दिखाने को कहा. महिला के हाथ सामने करने पर लोगों ने कहा कि उसके बेटे को गंभीर ग्रह बाधा है. दोनों के बीच हो रही बातचीत के क्रम में महिला के समाधान पूछने पर लोगों ने बताया कि वह अपनी सोने की चेन और कान का आभूषण खोलकर हाथ में रखकर आगे-पीछे चलें. महिला ने बताया कि इस दौरान उन लोगों ने महिला के हाथ से कब उसके हाथ से आभूषण ले लिये और फरार हो गये. महिला ने बताया कि वह कुछ समझ पाती इससे पहले ही बाइक सवार दोनों लोग काफी आगे निकल गये. ठगी के बाद घटना की सूचना महिला ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस महिला को अपने साथ लेकर रेलवे स्टेशन व बाजार के विभिन्न सड़कों पर गयी और साथ में खोजबीन की. लेकिन दोनों का उनका कोई सुराग नहीं मिला. मामला इलाके में चर्चा का विषय बना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










