Deoghar news : आरपीएफ ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को पकड़ा, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : आरपीएफ ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को पकड़ा, प्राथमिकी दर्ज

आरपीएफ ने जसीडीह स्टेशन परिसर से युवक को चोरी के दो मोबाइल के साथ रंगेहाथ पकड़ा है. आरोपी रोहिणी के केवट टोला निवासी है. मोबाइल के संबंध में वह कोई जानकारी नहीं दे सका.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह. जसीडीह आरपीएफ ने स्टेशन परिसर से एक युवक को चोरी के मोबाइल के साथ रंगेहाथ पकड़ा है. पुलिस ने आरोपी जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी केवट टोला निवासी पवन कुमार कापरी के पास से दो मोबाइल बरामद किया. इसके बाद बरामद मोबाइल व आरोपी को जीआरपी को सौंप दिया. घटना के संबंध में आरपीएफ एएसआइ कमलेश कुमार ने जीआरपी में आवेदन देकर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. दर्ज मामले में कहा है कि वह आरपीएफ एसआइ संतोष कुमार के साथ मंगलवार की रात को स्टेशन पर चोरी की घटना की रोकथाम के लिए स्टेशन परिसर पर सादे कपड़ों में निगरानी के लिए तैनात था. इसी दौरान देर रात को स्टेशन के मुख्य गेट पर तैनात आरपीएफ कर्मी सुनील कुमार राय से जानकारी मिली कि एक युवक संदिग्ध अवस्था में है. सूचना मिलते ही पहुंचा कर देखा कि युवक संदिग्ध अवस्था में युवक घूम रहा था. जो पुलिस को देखते ही भागने लगा, जिसे आरपीएफ कर्मी के साथ पुराने सर्कुलेटिंग एरिया से पकड़ा. इसके बाद हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना ले गया. जहां तलाशी में उसके के पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए. आरोपी मोबाइल के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सका. जीआरपी ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Nishidh Malviya

लेखक के बारे में

By Nishidh Malviya

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola