Deoghar news : युवक पर जानलेवा हमला व 7000 की छिनतई, दो सगे भाइयों पर केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : युवक पर जानलेवा हमला व 7000 की छिनतई, दो सगे भाइयों पर केस दर्ज

नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर ईद की खरीदारी करने जा रहे एक युवक पर जानलेवा हमला कर सात हजार रुपये छीन लेने का मामला सामने आया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर. नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर ईद की खरीदारी करने जा रहे एक युवक पर जानलेवा हमला कर सात हजार रुपये छीन लेने का मामला सामने आया है. घटना के बाद रजाउल अंसारी की शिकायत पर दो सगे भाइयों बसमत्ता निवासी राजेश मंडल व केला मंडल के खिलाफ नगर थाना कांड संख्या 125/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गुलीपाथर मुहल्ला निवासी रजाउल दोपहर करीब एक बजे अपने घर से देवघर बाजार जा रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे आरोपितों ने उसे रास्ते में रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर केला ने पीछे से पकड़ लिया, जबकि राजेश ने मारपीट शुरू कर दी. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इसके बाद राजेश ने पास की चाय दुकान में रखा लोहे का रड उठाकर उसके सिर पर वार किया, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और सिर से खून बहने लगा. गिरने के बाद भी दोनों ने उसके साथ मारपीट जारी रखी. आरोप है कि इसी दौरान दोनों भाइयों ने उसके पॉकेट से 7000 रुपये छीन लिये और पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी. शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे, तब जाकर उसकी जान बच सकी. मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है. ॰ईद की खरीदारी को जा रहे युवक को रास्ते में रोककर दिया गया वारदात को अंजाम ॰घायल युवक की शिकायत पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
Ashish Kundan

लेखक के बारे में

By Ashish Kundan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola