शराब व बीयर के साथ युवक हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
शराब व बीयर के साथ युवक हिरासत में

देवघर.नगर थानांतर्गत आर मित्रा प्लस-2 स्कूल के पीछे गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान अवैध शराब के साथ एक युवक आशीष घोष को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया

विज्ञापन

देवघर.नगर थानांतर्गत आर मित्रा प्लस-2 स्कूल के पीछे गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान अवैध शराब के साथ एक युवक आशीष घोष को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया. फिलहाल थाना लाकर उससे पुलिस पूछताछ की जा रही है. जानकारी के मुताबिक छापेमारी के क्रम में पुलिस टीम ने विभिन्न ब्रांड के 70 बोतल व केन में भरा बीयर और अलग-अलग ब्रांड के 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है. जानकारी हो कि आशीष पर पूर्व से अवैध शराब बिक्री समेत अन्य केस दर्ज है. वहीं पूर्व में वह नगर थाने से जेल भी जा चुका है. इन मामलों को ध्यान में रखकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. उधर यह भी जानकारी मिल रही है कि उसके अलावा पुलिस द्वारा एक अन्य को भी हिरासत में लिया गया है. हालांकि नगर थाने की पुलिस अभी इस मामले में कुछ नहीं बता रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रमोद कुमार

लेखक के बारे में

By प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. वीरपुर (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola