सारवां : स्कूली बच्चों को कराया गया योगाभ्यास

Updated:
विज्ञापन
सारवां : स्कूली बच्चों को कराया गया योगाभ्यास

पतंजलि की ओर से आरोग्य मंदिर के साथ स्कूलों में दी योग का प्रशिक्षण

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के रोशन आयुष्मान आरोग्य मंदिर, उप स्वास्थ्य केंद्र समेत विभिन्न स्कूलों में योग शिक्षक सह पतंजलि योगपीठ देवघर के जिला संयोजक अनुज कुमार त्यागी लगातार योग का अलख जगा रहे हैं. इसी कड़ी में शनिवार को सारवां मध्य विद्यालय बधनी, मध्य विद्यालय कपसा में योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान सूर्य नमस्कार, भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी समेत विभिन्न आसन और प्राणायामों के लाभ की जानकारी दी गयी. इस अवसर पर बच्चों को जंक फास्ट फूड, केमिकल युक्त खान पान से दूर रहने की नसीहत दी. इस दौरान मध्य विद्यालय कपसा के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील चंद्र शाही, सहायक शिक्षक राजेश गोस्वामी, मुकेश कुमार चौधरी ने योग शिक्षक सह पतंजलि योगपीठ के जिला संयोजक अनुज कुमार त्यागी को शॉल ओढ़ाकर बुके व वस्त्र देकर सम्मानित किया. वहीं, शिक्षिका दीपिका मुखर्जी ने तिलक लगाकर स्वागत किया. मौके पर बधनी स्कूल के प्रधानाध्यापक मनीष कुमार, आशुतोष गुप्ता, रमेश दास, मनीष रंजन, चंदन, अंकुल, कविता, मुस्कान, खुशबू, रेशमी, पीहू आदि समेत छात्र-छात्राएं शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola