Deoghar news : शरद पूर्णिमा की रात मां लक्खी की प्रतिमा स्थापित कर की गयी पूजा

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : शरद पूर्णिमा की रात मां लक्खी की प्रतिमा स्थापित कर की गयी पूजा

सारवां प्रखंड के विभिन्न गांवों में शरद पूर्णिमा की रात को देवी मां लक्खी की पूजा विधि- विधान से की गयी. कई गांवों में मां की प्रतिमा स्थापिित कर भोग अर्पित कर प्रसाद का वितरण किया गया.

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शरद पूर्णिमा की रात्रि को धन व समृद्धि की देवी मां लक्खी की पूजा की गयी. इस अवसर पर मां लक्खी की प्रतिमा स्थापित कर मां की पूजा पंडितों की देखरेख में देर रात्रि को विधि-विधान के साथ संपन्न करायी गयी. मौके पर मां को विभिन्न प्रकार के वस्त्र आभूषण के साथ अलंकार और भोग अर्पित कर ग्राम कल्याण के साथ श्रीसमृद्धि की कामना की गयी. मौके पर टीकोरायडीह ग्रामोत्थान समिति की ओर से पुरोहित महेश्वर झा, लालबाबू, पुजारी अजित ठाकुर के द्वारा पूजा संपन्न करायी गयी. इस अवसर पर मंझीलाडीह के अलावा अन्य गांवों में भी मां लक्खी की पूजा कर धन संपदा की कामना की गयी. मान्यता है की शरद पूर्णिमा की रात्रि को मां अमृत वर्षा बरसाती हैं. इस अवसर पर ग्रामीणों ने खीर बनाकर खुले आकाश में रखा. पूजा संचालन में ग्रामोत्थान समिति के नवनिर्वाचित मनोज ठाकुर अध्यक्ष, प्रदीप ठाकुर उपाध्यक्ष, निरंजन ठाकुर मंत्री, रंजीत ठाकुर उप मंत्री, अवनीकांत ठाकुर कोषाध्यक्ष, अभय कांत ठाकुर उपकोषाध्यक्ष, शिवानंद ठाकुर अंकेक्षक के साथ पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर ठाकुर, ओमप्रकाश ठाकुर, विजय ठाकुर, शंभु ठाकुर, गुड्डू ठाकुर, झब्बू ठाकुर, पप्पू ठाकुर, ब्रजेश ठाकुर, संजीव ठाकुर आदि ग्रामोत्थान समिति सदस्यों ने अहम् भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola