ePaper

भैया दूज पर बहनों ने भाइयों की दीर्घायु की कामना

Updated at : 23 Oct 2025 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
भैया दूज पर बहनों ने भाइयों की दीर्घायु की कामना

दीर्घायु की मंगल कामना के साथ विधिवत किया पूजन

विज्ञापन

मधुपुर. शहर समेत आसपास के इलाकों में गुरुवार को भैया दूज के अवसर पर बहनों द्वारा उपवास रख विधिवत पूजन एवं गोधन कूटने की परंपरा का निर्वहन किया. बहनों ने सुबह स्थानीय जलाशय से जल लाकर एवं गाय के गोबर से पूजन स्थल को लीप कर भैया दूज गोधन की पारंपरिक पूजन सामग्री तैयार किया. इसके बाद भाइयों के कल्याण व दीर्घायु की मंगल कामना के साथ विधिवत पूजन किया. बहनों ने कांटा युक्त पूजन पौधे को मुंह में रखकर भाई के समस्त कष्टों से मुक्ति की प्रार्थना ईश्वर से किया. इसके बाद रूई और मौली धागा से रक्षा सूत्र बांधकर बहनों ने भाई को लड्डू, चना, किशमिश आदि का प्रसाद खिलाया. भाइयों ने भी बहनों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया और धन एवं गिफ्ट देकर बहनों के रक्षा का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola