ePaper

बच्चों में अवसाद के दुष्प्रभावों की दी गयी जानकारी

Updated at : 27 Sep 2025 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों में अवसाद के दुष्प्रभावों की दी गयी जानकारी

सारवां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय जियाखाड़ा में कार्यशाला आयोजित

विज्ञापन

सारवां. जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार गुप्ता के निर्देश पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय जियाखाड़ा में एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया. इस दौरान मनोचिकित्सा विभाग के साइकाइट्रिक सोशल वर्कर मोहम्मद शरीफ अंसारी ने बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी. साथ ही बीमारी के लक्षणों की पहचान के संबंध में विद्यार्थियों को बताया. इस अवसर पर बच्चों को पढ़ाई से संबंधित बच्चों में फोकस की कमी, टेंशन के प्रॉब्लम, पढ़ाई में एकाग्रता नहीं होने के कारण व उसके दुष्परिणामों के साथ निदान के बारे में बताया गया. वहीं, नशे से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले के प्रभाव के बारे में बताया गया. इस दौरान सदर अस्पताल देवघर के काउंसलर अंबिका कुमारी के साथ स्कूल के प्रधानाध्यापक, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola