ePaper

सारवां : किसानों को मिले कीटों से बचाव के टिप्स

Updated at : 03 Sep 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
सारवां : किसानों को मिले कीटों से बचाव के टिप्स

सारवां के केंदुआडीह गांव में कार्यशाला

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के केंदुआडीह गांव में बुधवार को फसल सुरक्षा जागरुकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान धान में लगने वाली बीमारियों व बचाव और प्रबंधन को लेकर प्रशिक्षक मनीष पांडेय ने किसानों को खरीफ धान के फसल में होने वाली बीमारी तना छेदक, पत्ता लपेटक, पत्ता धारीदार सफेद और पीला होना जैसे रोग खेतों आ रहे है, जिससे किसान को सचेत रहने की आवश्यकता है. इस अवसर पर किसानों से कीट के प्रकोप से बचाव को लेकर कीटनाशक के छिड़काव की जानकारी दी गयी. उन्होंने कहा कि सही कीटनाशक का प्रयोग करें, जिससे धान की सही उपज प्राप्त हो सके. मौके पर अग्रणी बीज के क्षेत्रीय प्रतिनिधि मिंटी तांती, भीम वर्मा, किसान अरुण यादव, अशोक यादव, पिंटू यादव, कांग्रेस यादव, बिनोद यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola