भाजपा पाथरोल मंडल के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का दहन किया पुतला

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
भाजपा पाथरोल मंडल के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का दहन किया पुतला

करौं प्रखंड क्षेत्र के भाजपा पाथरोल मंडल के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन

मधुपुर. करौं प्रखंड क्षेत्र के भाजपा पाथरोल मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को स्थानीय बंदर चौक पर इंडिया गठबंधन के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. मंडल अध्यक्ष कृष्णा पोद्दार ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक की राह में बाधा उत्पन्न करने व नारी शक्ति के अपमान के विरोध में पुतला दहन किया गया. कहा कि नारी शक्ति का अपमान कांग्रेस और उसके सहयोगी दल महिलाओं को उनका हक देने के खिलाफ है. कांग्रेस व झामुमो अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय देते हुए इसमें अड़ंगे डाल रहे है. भाजपा नारी शक्ति के सम्मान के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई जारी रखेंगे. मौके पर हरिकिशोर पांडेय, संतोष शाह, मदन चक्रवर्ती, सूरजभान यादव, पहलु पंडित, लालू यादव, पुतुल हालदार, श्याम सुंदर मंडल, अशोक शाह, मोनिका देवी, संदीप मेहरा, छोटू यादव, नंदलाल यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola