ePaper

देवघर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने में जुटें कार्यकर्ता

Updated at : 30 Jan 2024 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने में जुटें कार्यकर्ता

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत देवघर पहुंचने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने के साथ उनका भव्य स्वागत करने के लिए प्रत्येक पंचायत से कार्यकर्ताओं की भागीदारी हो इसे सुनिश्चित करना है.

विज्ञापन

देवघर : आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर कृषि सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने सारवां के मनीगढ़ी हाट प्रांगण में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा लोकसभा चुनाव के लिए टीम बादल के साथ गठबंधन दल के सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर अपने-अपने क्षेत्र के हरेक घरों में जाकर जागरुकता अभियान चलाये और राज्य सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाये. उन्होंने कहा कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से लग जायें. मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत देवघर पहुंचने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने के साथ उनका भव्य स्वागत करने के लिए प्रत्येक पंचायत से कार्यकर्ताओं की भागीदारी हो इसे सुनिश्चित करना है. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं से कृषि मंत्री को अवगत कराया, जिसका समाधान मौके पर उनके द्वारा किया गया. इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र राय, मुखिया मुबारक अंसारी, 20सूत्री सदस्य अर्जुन हाजरा, अनिल राउत, कामदेव रवानी, प्रमोद यादव, युवाध्यक्ष संजय दत, नरेश यादव, मुकेश राव, रंजीत यादव, नाजीर अंसारी, दीपक झा, फारूक अंसारी, सकील अंसारी, मुन्ना राय, अनिल मंडल, शहवाज, निलेश प्रताप, रूस्तम मियां, सुबोध यादव, राजेश यादव, विमल मंडल सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

झामुमो के स्थापना दिवस पर 50 वाहनों से कार्यकर्ता जायेंगे दुमका

हनुमान नगर में सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बैठक की. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विपिन यादव ने की. पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा व उपाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने दो फरवरी को पार्टी के स्थापना दिवस को सफल बनाने का निर्णय लिया. प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा. देवघर प्रखंड से करीब 50 वाहनों से कार्यकर्ता दुमका जायेंगे. स्थापना दिवस के दिन जसीडीह मुख्य बाजार समेत देवघर के चौक-चौराहों पर पार्टी के झंडे, बैनर व तोरण द्वार लगाने का निर्णय लिया गया है. मौके पर दिलावर हुसैन, केंद्रीय कमेटी सदस्य श्री सिंह, संतोष सिंह, संजू मुर्मू, रंजीत कुमार पंडित, शरीफ अंसारी, शमीम, संजू हांसदा, बालदेव पुजहर, वीरेंद्र सिंह, दाउद अंसारी, प्रकाश दास, परमेश्वर हेंब्रम आदि मौजूद थे.

Also Read: देवघर : बालू माफियाओं पर शिकंजा, पर्यावरण के नुकसान पर देना पड़ सकता है पांच करोड़ तक जुर्माना

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola