Deoghar news : कोलियरी के प्राइवेट सुरक्षा गार्ड को सात वर्ष काम करने बाद नहीं भी आज तक नहीं मिला मानदेय

चितरा कोलियरी के न्यू कांटा में सात वर्षों तक निजी सुरक्षा गार्ड का काम करने वाले दो लोगों को आज तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है. दोनों ने कहा कि जब आवाज उठायी तो उन्हें हटा दिया गया.
प्रतिनिधि, चितरा . चितरा कोलियरी के न्यू कांटा में ( वर्ष 2012 से 2018 ) सात वर्षों तक कोलियरी क्षेत्र के पोखरिया गांव निवासी राधेश्याम महतो व जनार्दन महतो ने प्राइवेट सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम किया था. लेकिन सात वर्ष बीतने के बाद भी इन दोनों को बकाया मासिक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है. इस संबंध में दोनों गार्ड ने बताया की, जब मानदेय मांग को लेकर उन लोगों ने आवाज उठायी और आंदोलन करने लगे तो उन्हें यह कहकर हटा दिया गया कि यहां सुरक्षा गार्ड का जरूरत नहीं है. यहां सीआइएसएफ ड्यूटी करेंगे. उसके बाद उन्हें 2018 में ही काम से भी हटा दिया गया. उन्होंने कहा 2018 में हमलोगों ने कोलियरी के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर आत्मदाह का भी प्रयास किया था. उस समय ईसीएल कार्यालय का काफी चक्कर लगाने के बाद भी किसी ने उनका दर्द नहीं समझा तो थक हारकर बैठ गये. बकाया मानदेय लेने की मांग को लेकर प्राइवेट सुरक्षा गार्ड राधेश्याम महतो व जनार्दन महतो ने कहा की हमलोग की माली हालत खराब हो गयी और अब फिर से आंदोलन करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि हमलोगों ने सात वर्षों तक कड़ी मेहनत कर व जान जोखिम में डालकर इसीएल की संपत्ति को सुरक्षा देने का काम किया है. इसलिए हम दोनों को बकाया मानदेय मिलना ही चाहिए. इसके लिए हमलोग उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




