Deoghar News : कस्टमर केयर अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : कस्टमर केयर अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार

कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले सात साइबर आरोपितों को साइबर थाने की अलग-अलग दो छापेमारी टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले सात साइबर आरोपितों को साइबर थाने की अलग-अलग दो छापेमारी टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल को जिले के मधुपुर, मारगोमुंडा व कुंडा थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना पर साइबर थाने की विशेष टीम ने छापेमारी की. मौके पर से मधुपुर थाना क्षेत्र के केसरगढ़ा गांव निवासी रोहित कुमार दास, मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के केंदुआटांड़ गांव निवासी राजकुमार मंडल, मिथुन कुमार मंडल, कुंडा थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी रामजीवन दास, शंभू कुमार दास, प्रेम कुमार दास व रिखिया थाना क्षेत्र के मयूरनाथ गांव निवासी महेंद्र दास को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपितों के पास से 10 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड व एक प्रतिबिंब सिम बरामद किये हैं. जानकारी के मुताबिक, पकड़े गये आरोपी ग्रामीणों को पीएम किसान योजना के तहत ट्रैक्टर, कृषि उपकरण और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देते थे. ये सभी खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताकर फोन करते थे और भरोसा जीतने के बाद पीड़ितों को लिंक भेजते थे. लिंक पर क्लिक करते ही खाते से रुपयों की ठगी हो जाती थी. पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी फर्जी फोन-पे और पेटीएम कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का लालच देते थे और उनसे बैंकिंग जानकारी हासिल कर खाते से पैसे उड़ा लेते थे. पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक आरोपित रोहित कुमार दास व मिथुन कुमार मंडल आदतन साइबर आरोपित है. पूर्व में भी दोनों आरोपित जेल जा चुके हैं. साइबर थाने के एक छापेमारी दल में इंस्पेक्टर राकेश कुमार रवि के साथ मधुपुर व मारगोमुंडा थाने की पुलिस शामिल थी. वहीं दूसरी छापेमारी टीम में साइबर थाने के इंस्पेक्टर नागेंद्र कुमार मंडल, कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार व सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे. आरोपितों के खिलाफ साइबर थाने में अलग-अलग दो प्राथमिकी दर्ज की गयी. वहीं कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. हाइलाइट्स -पुलिस ने मधुपुर, मारगोमुंडा व कुंडा थाना क्षेत्र से आरोपितों को किया गिरफ्तार -आरोपितों के पास से 10 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड व एक प्रतिबिंब सिम बरामद -आरोपित रोहित व मिथुन आदतन साइबर आरोपित, पूर्व में दोनों जा चुके हैं जेल

विज्ञापन
Ashish Kundan

लेखक के बारे में

By Ashish Kundan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola