रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों ने की मंत्रणा

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों ने की मंत्रणा

मधुपुर रेडक्रॉस सोसायटी परिसर में हुई बैठक

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के पनाहकोला स्थित रेडक्रॉस सोसायटी परिसर में रविवार को कार्यकारिणी व आजीवन सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता रेडक्राॅस के उपाध्यक्ष फैयाज केशर ने की. बैठक में आठ मई को अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस सोसायटी दिवस मनाने को लेकर चर्चा हुई. इस अवसर पर रेडक्राॅस के चेयरमैन डॉ अरुण गुटगुटिया ने कहा कि आज की बैठक संस्था के महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए रखा गया है. बैठक में विभिन्न समितियों का विस्तार किया गया है. साथ ही नये सदस्यों को जोड़ा भी गया है. वहीं, सचिव महेंद्र घोष ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस आठ मई को समारोह पूर्वक मनाया जायेगा. इसको लेकर कार्यक्रम से संबंधित सभी बिंदुओं पर चर्चा की गयी. मौके पर उपाध्यक्ष हेमंत नारायण सिंह व कन्हैयालाल कन्नू, कोषाध्यक्ष रंजन कुमार, अरविंद कुमार, ऐनुल होदा, शाहिद अल्मी, काली प्रसाद झा, मालती सिन्हा, दीपक मिश्रा, आलोक कुमार, गुड्डू दुबे, राकेश वर्मा समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola