Deoghar news : एटीएम से पैसे निकालने में मदद के बहाने युवकों ने ठगे 5600 रुपये, हुए फरार

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : एटीएम से पैसे निकालने में मदद के बहाने युवकों ने ठगे 5600 रुपये, हुए फरार

कुंडा थाना क्षेत्र के ठाढी दुलमपुर गांव की एक महिला के साथ एटीएम से पैसे निकालने के दौरान ठगी की घटना सामने आयी है. आरोपी 5600 रुपये लेकर फरार हो गये.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर. कुंडा थाना क्षेत्र के ठाढी दुलमपुर गांव की एक महिला के साथ एटीएम से पैसे निकालने के दौरान ठगी की घटना सामने आयी है. मदद के बहाने दो युवकों ने एटीएम कार्ड लेकर पिन नंबर पूछ लिया और खाते से 5600 रुपये निकाल कर फरार हो गये. घटना के बाद पीड़ित परिवार ने साइबर थाना में शिकायत देकर रुपये वापस दिलाने और कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के अनुसार ठाढी दुलमपुर गांव निवासी चंचल कुमारी ने पैसे निकालने के लिये अपनी सास सांझा देवी को एटीएम कार्ड दिया था.

सांझा देवी कास्टर टाउन स्थित बंपास टाउन रोड पर ईशान पोर्टिको होटल के पास स्थित एसबीआइ के एटीएम काउंटर में पैसे निकालने पहुंची. उस समय एटीएम में पहले से दो युवक मौजूद थे और वहां कोई गार्ड भी नहीं था. पैसे निकालने में परेशानी होने पर सांझा देवी ने दोनों युवकों से मदद मांगी. युवकों ने एटीएम कार्ड लेकर उनसे पिन नंबर पूछ लिया और मशीन में कार्ड लगाकर 5600 रुपये की निकासी कर ली. इसके बाद कार्ड वापस करते हुए कहा कि मशीन खराब है और बैलेंस नहीं दिख रहा है. इसके बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गये. घर लौटने के बाद सांझा देवी ने पूरी जानकारी बहू चंचल कुमारी को दी. इसी बीच चंचल के मोबाइल पर रुपये निकासी का मैसेज आ चुका था. बताया गया कि चंचल के खाते में मंईयां सम्मान योजना का पैसा आया था, जिसमें से 5600 रुपये की निकासी हो गयी और खाते में मात्र 17 रुपये ही बचे हैं. घटना के बाद सास-बहू साइबर थाना पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है.

हाइलाइट्स

*एटीएम में गार्ड नहीं होने का उठाया फायदा*मदद के बहाने युवकों ने महिला से पिन पूछककर निकाले 5600 रुपये

*साइबर थाना में शिकायत, कार्रवाई व पैसे वापस कराने की मांग

विज्ञापन
Ashish Kundan

लेखक के बारे में

By Ashish Kundan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola