साइबर ठगी की तलाश में पालोजोरी पहुंची पश्चिम बंगाल पुलिस

2023 के साइबर अपराध मामले में आरोपी की तलाश में पश्चिम बंगाल पुलिस ने पालोजोरी में की छापेमारी, नहीं मिला सुराग
पालोजोरी. साइबर अपराधियों की धरपकड़ के लिए विभिन्न प्रदेशों की पुलिस समय-समय पर अलग-अलग इलाकों में छापेमारी करती है. इसी क्रम में रविवार को पश्चिम बंगाल के खड़गपुर झाड़ग्राम जिले के नयाग्राम थाना की पुलिस पालोजोरी थाना पहुंची. पश्चिम बंगाल पुलिस 2023 के एक साइबर अपराध मामले में वांछित आरोपी की तलाश में पालोजोरी थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी करने पहुंची थी. हालांकि, कार्रवाई के दौरान आरोपी वहां मौजूद नहीं मिला. दरअसल, नयाग्राम थाना की पुलिस अपने वाहन से दल-बल के साथ पालोजोरी थाना पहुंची थी और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर गांव में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन आरोपी के न मिलने पर टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By उदय कांत सिंह
प्रभात खबर में 2015 से जुड़े हैं. अंचल की पत्रकारिता करते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं और विकासात्मक पत्रकारिता करते हैं. ग्रासरूट लेवल के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










