शत प्रतिशत मतदान को लेकर विद्यालय में चलाया जागरुकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलायी शपथ

जिले में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने को लेकर लगातार जागरुकता अभियान जा रहा है. इस क्रम में संत जोसेफ उच्च विद्यालय में पर्यवेक्षक की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को मतदान करे की शपथ दिलायी
मधुपुर . जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार मधुपुर शहरी क्षेत्र के बूथ संख्या-192 संत जोसेफ उच्च विद्यालय में शनिवार को जागरुकता अभियान चलाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सिस्टर दिव्या मिंज व पर्यवेक्षक विनोद कुमार महतो की उपस्थिति में लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर लोगों को जागरुक किया गया. मौके पर नये मतदाताओं को निष्पक्ष मतदान को लेकर शपथ दिलायी गयी. विद्यालय के प्राचार्य सिस्टर दिव्या मिंज ने कहा कि जिले में चल रहे मतदाता जागरुकता अभियान को लेकर आज विद्यालय परिसर में जागरुकता अभियान चलाया गया, साथ ही जिले में 10 अप्रैल से 04 मई तक चल रहे विशेष जागरुकता अभियान के तहत नये मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने की जानकारी दी. लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्यापक मतदाता जागरुकता अभियान के माध्यम से मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की. मौके पर बीएलओ गजला शाहीन, सदानंद राउत, शिक्षक प्रकाश कुमार पासवान, मुजीबुर रहमान, हाजी इलियास अयुबी, रोशन आरा, सेविका वजीदा तबस्सुम समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




