इंटक ने वृद्धा आश्रम में मनायी होली मिलन समारोह
Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मधुपुर : चांदडीह स्थित काशीडीह में वृद्धा आश्रम परिसर में आयोजन
विज्ञापन
मधुपुर. देवघर प्रखंड क्षेत्र के चांदडीह स्थित काशीडीह में वृद्धा आश्रम परिसर में देवघर जिला इंटक व जिला महिला कांग्रेस की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर इंटक के जिलाध्यक्ष अनंत मिश्रा, प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रमिला देवी व जिला इंटक की महासचिव पूजा देवी ने वृद्धा आश्रम में रहने वाली महिलाओं, पुरुषों व दिव्यांग बच्चों को अबीर लगाया व लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया. वृद्धा आश्रम में रहने वाली महिलाओं, पुरुषों व बच्चों को भोजन कराया गया व बच्चों के बीच रंग एवं पिचकारी बांटा गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन