साइबर आरोपी की तलाश में यूपी पुलिस पहुंची मधुपुर

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

मधुपुर के बड़ा शेखपुरा मोहल्ले की युवती के घर का किया सत्यापन

विज्ञापन

मधुपुर. यूपी के सोनभद्र जिले के साइबर थाना की पुलिस रविवार को एक महिला साइबर ठग की तलाश में मधुपुर पहुंची. स्थानीय पुलिस को लेकर शहर के बड़ा शेखपुरा मोहल्ले की युवती सोनी कुमारी के घर का सत्यापन किया. पुलिस ने साइबर ठग के घर का सत्यापन करते हुए परिजनोंं को नोटिस दिया. पुलिस ने बताया कि सत्यापन के बाद मामले में अग्रेतर कार्रवाई होगी. पुलिस ने बताया कि पिछले साल साइबर ठग के द्वारा बैंक अधिकारी बनकर जनपद सोनभद्र क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति को फोन किया और बैंक की गुप्त विवरणी हासिल की. इसके बाद खाता से फर्जी ढंग से लाखों रुपये की निकासी कर ली. ठगी के बाद पीड़ित द्वारा सोनभद्र थाना में प्राथमिकी की दर्ज कराई गयी थी. बताया जाता हैं कि मामला दर्ज होने के बाद अनुसंधान के क्रम में मधुपुर शहर के बड़ा शेखपुरा मोहल्ला की एक युवती के पासबुक में ठग की पैसा ट्रांसफर करने की संलिप्तता उजागर हुई है. इसी आधार पर यूपी पुलिस मधुपुर पहुंचकर छापेमारी की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola