मधुपुर में टिकट चेकिंग अभियान में 392 यात्रियों से वसूले गये 1.49 लाख जुर्माना

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मधुपुर में टिकट चेकिंग अभियान में 392 यात्रियों से वसूले गये 1.49 लाख जुर्माना

रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी जुलियान आनंद टोप्पो के नेतृत्व में सोमवार को चितरंजन, मधुपुर व जसीडीह के बीच विभिन्न ट्रेनों में टिकट चेकिंग अभियान चलाया

विज्ञापन

मधुपुर. रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी जुलियान आनंद टोप्पो के नेतृत्व में सोमवार को चितरंजन, मधुपुर व जसीडीह के बीच विभिन्न ट्रेनों में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान 392 बेटिकट रेल यात्रियों से कुल 1 लाख 49 हजार 305 रुपया जुर्माना वसूल किया गया. टिकट चेकिंग अभियान अप पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, हावड़ा-नयी दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, डाउन जनशताब्दी एक्सप्रेस, पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में चलाया गया. इस दौरान बेटिकट सफर कर रहे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा. बेटिकट यात्री इधर-उधर भागने के प्रयास करते दिखे. ट्रेनों के अलावा मधुपुर, जसीडीह व चितरंजन स्टेशन के प्लेटफार्म व गेट पर जांच की गयी. पकड़े गये यात्रियों से जुर्माना वसूलकर छोड़ा गया. जांच अभियान में सीआईटी, टीटीई, आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारी और जवान समेत रेलवे कोर्ट के प्रभाष झा, उदय सिन्हा, रमीज राजा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola