ट्रेन में दो महिलाओं के पर्स व ट्रॉली बैग चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 09 Jul 2024 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन में दो महिलाओं के पर्स व ट्रॉली बैग चोरी, प्राथमिकी दर्ज

ट्रेन में सफर के दौरान दो महिला यात्रियों के पर्स व ट्रॉली बैग चोरी हो गये. पर्स व बैग में रुपए, जेवर, मोबाइल सहित अन्य सामान थे.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह ट्रेन में सफर के दौरान दो महिला यात्रियों के पर्स व ट्रॉली बैग चोरी हो गये. पर्स व बैग में रुपए, जेवर, मोबाइल सहित अन्य सामान थे. इस संबंध में बिहार के सीतामढ़ी जिले के आदर्श नगर निवासी रीता सिंह ने जसीडीह जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बताया कि वह सीतामढ़ी स्टेशन से रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में अपने परिवार के साथ यात्रा कर रही थी. इस दौरान किउल स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद दो अज्ञात व्यक्ति ने उसके पर्स व आशा निधि के ट्रॉली बैग की चोरी कर ली और फरार हो गये. पर्स में 10,000 रुपए, सोने की चेन,अंगूठी, आधार कार्ड व बैग में 10,000 रुपये, दो मोबाइल, कपड़ा आदि थे. जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर आवेदन को किउल स्टेशन के रेल थाना को भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola