दुकान लगाने के विवाद में दो दुकानदार भिड़े, मारपीट में दो हुए घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 May 2024 8:55 PM
नगर थाना क्षेत्र के सत्संग रेल ओवरब्रिज के नीचे अपना-अपना दुकान लगाने को लेकर दो दुकानदार आपस में भिड़ गये और मारपीट हो गयी. घटना में नासिर शेख व इरफान शेख घायल हो गये.
देवघर. नगर थाना क्षेत्र के सत्संग रेल ओवरब्रिज के नीचे अपना-अपना दुकान लगाने को लेकर दो दुकानदार आपस में भिड़ गये और मारपीट हो गयी. घटना में नासिर शेख व इरफान शेख घायल हो गये. स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. इधर, जानकारी मिलने नगर पुलिस पड़ताल में जुट गयी है. घायल इरफान शेख ने बताया कि वह रोज सत्संग चौक के समीप ओवरब्रिज के नीचे दुकान लगाकर फल बेचता है. मगर बुधवार को राजू मियां वहां पहुंचा व बेवजह गाली देनी शुरू कर दी. विरोध करने पर राजू ने लाठी डंडे से मारपीट शुरू कर दी. इस घटना में वह और नासिर शेख गंभीर रूप से घायल हो गये. फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










