यूएन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने पंकज प्रियम को किया सम्मानित
Published by : BALRAM Updated At : 06 Apr 2026 7:43 PM
मधुपुर : ऑनलाइन काव्य वाचन में ढाई सौ रचनाकारों ने दी थी प्रस्तुति
मधुपुर. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जिला समन्वयक पंकज भूषण पाठक प्रियम को साहित्य कला संस्कृति के क्षेत्र उल्लेखनीय कार्य के लिए यूएन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया गया है. उन्हें पिछले 21-22 मार्च को 24 घंटे लगातार ऑनलाइन दुर्गायन अखंड काव्यार्चन के आयोजन व पांचवें महाकाव्य ग्रंथ दुर्गायन के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है. बताया जाता है कि दुर्गायन अखंड काव्यार्चन में दुनियाभर के ढाई सौ से अधिक रचनाकारों ने प्रस्तुति दी थी, जिसमें विश्व कल्याण और मौजूदा वैश्विक संकट के निदान के लिए कामना की गयी थी. पंकज प्रियम ने यह सम्मान साहित्योदय परिवार के समस्त रचनाकारों को समर्पित करते हुए कहा कि सबके सम्मिलित प्रयास से पांचवीं बार वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करने में सफल हुआ. साहित्योदय के बैनर तले इसी साल नवंबर में गुवाहाटी में तीन दिवसीय भव्य महोत्सव का आयोजन कर सभी रचनाकारों को सम्मानित किया जायेगा. बतादें कि पंकज पिछले कई वर्षो से लेखन से जुड़े रहे. वर्तमान में मधुपुर पेयजल विभाग में अपनी सेवा दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










