सारवां : आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट, दो घायल

Updated:
विज्ञापन
सारवां : आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट, दो घायल

गोबर ढेरी पर ट्रैक्टर का चक्का चढ़ने को लेकर दो गुटों में भिड़ंत

विज्ञापन

सारवां. थाना क्षेत्र अंतर्गत झिकटी मुनियातरी गांव में गोबर ढेरी पर ट्रैक्टर का चक्का चढ़ जाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है. जिसमें दो लोग घायल हो गये. आनन-फानन में परिजनों ने घायल संतोष वर्मा (23) व राजेंद्र वर्मा को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया. जहां उनलोगों की प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पीड़ित की ओर से थाना में आवेदन देकर गांव के ही जयकांत वर्मा समेत अन्य पांच लोगों पर जन से मारने की नीयत से मारपीट करने का आरोप लगाया है. वहीं, पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola